
Ukraine Russia War : जेलेंस्की बोले- पुतिन से बातचीत को तैयार, जंग नहीं थमी तो तीसरा विश्व युद्ध तय
AajTak
रूस की सेना मारियुपोल से लेकर कीव, खारकीव और डोनेत्स्क से लेकर लुहान्स्क तक बमबारी कर रही है. यूक्रेन की स्थानीय मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जो तस्वीरें जारी की जा रही हैं, उसमें भी वहां के लोगों की हालत दयनीय नजर आ रही है.
यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है. जेलेंस्की ने कहा है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन अगर बातचीत विफल होती है तो इसका मतलब है कि तीसरा विश्व युद्ध होगा.
यूक्रेन के राष्ट्रपति का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब रूस लगातार हमले कर रहा है. इससे पहले जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से जंग रोकने के लिए सीधी बातचीत करने की अपील की थी.
रूस ने सेना के स्कूल पर की बमबारी
इससे पहले रूस ने मारियुपोल शहर में एक स्कूल की बिल्डिंग पर जोरदार बमबारी की. यूक्रेन का आरोप है कि इस स्कूल में 400 युद्ध पीड़ितों ने शरण ले रखी थी. रूस की मिसाइल्स ने जैसे ही बिल्डिंग को हिट किया. इमारत भरभराकर गिर पड़ी. इस हमले में बिल्डिंग में मौजूद 400 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है.
बता दें कि मारियुपोल अजोव सागर के पास यूक्रेन की एक पोर्ट सिटी (बंदरगाह) है. इसे चारों तरफ से रूस के सैनिकों ने घेर रखा है. रूस ने इस शहर को बाकी यूक्रेन से कट कर दिया गया है. यहां कुछ लोग बंकर में छिपे हुए हैं, जिन्हें भारी बमबारी का सामना करना पड़ रहा है.
कई शहरों को निशाना बना रही रूसी सेना रूस की सेना मारियुपोल से लेकर कीव, खारकीव और डोनेत्स्क से लेकर लुहान्स्क तक बमबारी कर रही है. यूक्रेन की स्थानीय मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जो तस्वीरें जारी की जा रही हैं, उसमें भी वहां के लोगों की हालत दयनीय नजर आ रही है. मारियुपोल में वॉर क्राइम कर रहा रूस- जेलेंस्की

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










