Ukraine-Russia War: खारकीव में यूक्रेन की फौज के साथ रूसी सेना की झड़प, देखें ये एक्सक्लूसिव वीडियो
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन-रूस की जंग के चौथे दिन कीव धमाकों से गूंज रहा है. अब खारकीव पर रूस की सेना ने हमला बोला है. यूक्रेन के अधिकारी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खारकीव में भी रूसी सैनिक अब सड़कों पर उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना घुस चुकी है और हमला बोल रहे है. खारकीव में यूक्रेन की फौज के साथ रूसी सेना की झड़प जारी है और अब फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है. देखें ये एक्सक्लूसिव वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











