
Ukraine-Russia War: खारकीव में घुसी रूसी फौज, आम लोगों से सामना
AajTak
युद्ध का चौथा दिन और जंग के फ्रंटलाइन मोरचे से लगातार चिंता में डालने वाली तस्वीर आ रही हैं. राजधानी कीव धमाकों की वजह से धुआं- धुआं हो गया है. रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है. यूक्रेन के दूसरे सबसे ब़ड़े शहर खारकीव में रूसी सेना दाखिल हो चुकी हैं लेकिन रूसी सेना को यूक्रेन के लोगों, पुलिस और सेना का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ रहा है. लोग रूसी सेना से भिड़ गए है. रूसी काफिलों पर हमला हो रहा है. रूस की कई गाड़ियों को यूक्रेनी सेना ने फूंक डाला. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











