
Ukraine Russia Crisis: रूस की भीषण गोलाबारी के बीच सुमी में अब भी फंसे हैं 700 भारतीय छात्र
AajTak
Indians in Ukraine: यूक्रेन के सुमी शहर में करीब 700 भारतीय छात्र फंसे हुए हैं. रूस बार्डर से महज 60-70 किलोमीटर की दूरी पर बसे यूक्रेन के शहर सुमी में भीषण युद्ध चल रहा है.
Ukraine Russia War: रूस पिछले 13 दिन से (24 फरवरी) लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है. दो देशों के बीच छिड़ी इस जंग का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. जंग के बीच लाखों लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं. वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाया है. ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 17000 से ज्यादा भारतीयों की स्वदेश वापसी हो चुकी है, लेकिन भीषण जंग झेल रहे सुमी में अब भी 700 लोग फंसे हुए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











