
Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ा तनाव, शांतिवार्ता के लिए पुतिन से मिलना चाहते हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति
AajTak
यूक्रेन और रूस के बीच के संकट को हल करने का प्रयास करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने शांतिपूर्ण समाधान की बात कही है. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए एक जगह चुनने के लिए कहा, जहां दोनों नेता मिल सकें.
यूक्रेन की सेना और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच जमकर हो रही गोलीबारी के बीच हज़ारों लोग यूक्रेन के पूर्वी हिस्से को छोड़कर जा चुके हैं. माना जा रहा है कि रूसी सेना इस इलाके पर जल्द ही हमला कर सकती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











