
Ukraine-Russia Crises: पूर्वी यूक्रेन में कार के अंदर जोरदार धमाका, गैस पाइपलाइन में आग, युद्ध की आशंका बढ़ी!
AajTak
यूक्रेन और रूस के बीच में तनातनी बढ़ती जा रही है. पूर्वी यूक्रेन में एक कार में जोरदार धमाका हुआ है. गैस पाइपलाइन के एक हिस्से में भी आग लगी है. रूस समर्थित अलगाववादी इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार मान रहे हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. दावे जरूर हो रहे हैं कि आक्रमण नहीं किया जाएगा, लेकिन जमीन पर स्थिति इसके उलट दिखाई पड़ रही है. अब शुक्रवार को पूर्वी यूक्रेन में एक गाड़ी के अंदर जोरदार धमाका हुआ है. ये घटना पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क शहर में हुई है जहां पर रूस समर्थित अलगाववादियों ने कब्जा जमा रखा है. ये गाड़ी क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रमुख डेनिस सिनेंकोव की बताई गई है. इसके अलावा पूर्वी यूक्रेन में गैस पाइपलाइन के एक हिस्से में आग लग गई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











