
Ukraine-Russia Conflict Update: यूक्रेन के 19 इलाकों में हमले का अलर्ट, कीव के करीब पहुंची रूसी सेना
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 19वां दिन है, लेकिन हालात सुधरते नहीं दिखाई दे रहे हैं. रविवार को रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में स्थित मिलिट्री ट्रेनिंग बैस पर मिसाइल अटैक किया. रूस ने इसमें 180 विदेशी लड़ाकों की मौत का दावा किया है. रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के सैन्य ठिकाने पर 30 से ज्यादा मिसाइल बरसाईं. हालांकि, यूक्रेन ने इससे अलग दावा किया है. यूक्रेन का कहना है कि इस हमले में 35 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कीव के और करीब पहुंच गया है रूसी काफिला और सैनिकों ने कीव पर ड्रोन से हमला किया है. इसका वीडियो भी सामने आया है, वहीं, ध्वस्त दोनेस्तक में रूस का कब्जा हो गया है. देखें ये एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











