
Ukraine-Russia Conflict: पूर्वी यूक्रेन को मान्यता देने पर विचार कर रहा रूस, पुतिन बोले- विवाद सुलझाने की है कोशिश
AajTak
सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन को मान्यता देने पर विचार किया जा रहा है. रूस ने तनाव कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया है. शांतिपूर्ण माहौल बना रहे, ऐसी कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमें NATO और अमेरिका की कोई गारंटी नहीं चाहिए.
Ukraine-Russia Conflict: यूक्रेन के साथ जंग जैसे हालात के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान आया है. सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन को मान्यता देने पर विचार किया जा रहा है. रूस ने तनाव कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया है. शांतिपूर्ण माहौल बना रहे, ऐसी कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमें NATO और अमेरिका की कोई गारंटी नहीं चाहिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











