
Ukraine-Russia के बीच टला महायुद्ध? रूस ने क्यों पीछे खींचे कदम?
AajTak
क्या यूक्रेन को लेकर रूस ने अपनी रणनीति बदल ली है? क्या पश्चिमी देशों की धमकी के बाद हमले की तरफ बढ़ते कदम पीछे खींचने को मजबूर हो गए पुतिन? अटकलें तेज थी कि आज सुबह रूस यूक्रेन पर हमला बोल देगा, लेकिन उलटा रूस ने यूक्रेन सीमा से अपने कुछ सैनिकों को वापस बुला लिया है. रूस के मुताबिक युद्ध की अटकलें पश्चिमी प्रोपगैंडा का हिस्सा थीं. रूसी रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने ये कहते हुए पश्चिमी देशों पर तंज कसा कि 15 फरवरी 2022 का दिन इतिहास में दर्ज हो जाएगा क्योंकि पश्चिमी देशों का युद्ध का प्रोपगंडा नाकाम हो चुका है. हमारी ओर से बगैर कोई गोली चले वे शर्मसार और ध्वस्त हो चुके हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











