
Ukraine President Zelensky Attacked: Russia ने की 3 बार हमले की कोशिश, राजभवन परिसर में गिरा रूसी रॉकेट
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच की जंग 10वें दिन भी जारी है. रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर बमबारी कर रहा है. यूक्रेन के टॉप अफसर ने एक इंटरव्यू में हत्या की साजिश का बड़ा आरोप लगाया हैं. दावा यही है कि जेलेंस्की पर तीन बार हुए हमले में 2 अलग-अलग गुट शामिल रहे, जिन्हें हत्या की सुपारी दी गई थी. अब सवाल हैं कि जेलेंस्की कहां हैं? एक दिन पहले ही अमेरिका की तरफ से जेलेंस्की को कीव छोड़ने की सलाह दी गई थी, ऐसे में अब सवाल यही बनता है कि क्या अमेरिका की सलाह पर जेलेंस्की ने कीव छोड़ दिया या जेलेंस्की अभी भी कीव में मौजूद हैं, इसे लेकर बड़ा सस्पेंस है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











