
Ukraine Indian Ambassador: यूक्रेन में भारत के नए एम्बेसडर बने हर्ष जैन, चुनौतीपूर्ण हालात में संभाला पद
AajTak
आजतक रिपोर्टर ने यूक्रेन में भारत के नए राजदूत हर्ष जैन से बात की जिन्होंने हाल ही में इस पद को संभाला है. यूक्रेन में चुनौतीपूर्ण हालात के चलते उन्होंने पोलैंड के वारसॉ में कार्यभार संभाला है. उन्होंने यूक्रेन के डिप्टी मिनिस्टर ऑफ हेल्थ को भारत से आए मानवीय आधार के सामान को सौंपा. आजतक रिपोर्टर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस वक्त बेहद चुनौतीपूर्ण हालात से गुजर रहा है. कुछ सप्ताह पहले भी भारत ने यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों को एक बड़ा प्रेषण दिया था. इस वीडियो में देखें पूरी बातचीत.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











