
Ukraine Crisis: युद्ध की आशंका के बीच कैसे हैं यूक्रेन के हालात, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
यूक्रेन में कई जगहों पर हमले के बाद युद्ध का खतरा और बढ़ गया है. यूक्रेनी सेना के मुताबिक, बागियों ने कुछ स्कूलों समेत कई ठिकानों पर गोले बरसाए हैं. रूस समर्थित बागी गुट और यूक्रेन की सेना ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया. रूस सेना को पीछे करने की बात कर रहा है लेकिन दुनिया को रूस की बातों पर भरोसा नहीं है. अमेरिका लगातार आरोप लगा रहा है कि रूस यूक्रेन को कब्जा करना चाहता है. सेटेलाइट तस्वीरें भी रूस के दावे को झुठला रही है. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












