
Ukraine Biden Putin: यूक्रेन पर अमेरिका-रूस में खिंची तलवारें, बाइडेन ने पुतिन से एक घंटा फोन पर की बात, समझाया और चेताया
AajTak
Ukraine news: रूस के विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका को किसी भी कीमत पर युद्ध चाहता है. यूक्रेन-रूस के बीच पैदा हो रहे हालात को देखते हुए अमेरिका ने कहा है कि मॉस्को कभी भी कीव पर हमला कर सकता है.
यूक्रेन विवाद (Ukraine crisis) के बीच दुनिया की दो महाशक्तियां आमने-सामने हैं. ये विवाद इस स्तर तक पहुंच चुका है कि विश्व के सामने एक महायुद्ध के खतरे की आहट है. इस संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने एक घंटे तक फोन पर बात की है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











