
Ukraine: स्थानीय लोग कैसे कर रहे सेना की मदद, श्वेता सिंह ने बताया वॉरजोन का हाल
AajTak
रूसी सेना ने कीव की घेराबंदी कर ली है. अंदेशा है कि जल्दी ही सेना कीव में घुस आएगी और उसके बाद अर्बन वारफेयर शुरू होने की भी आशंका है. लेकिन रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए यूक्रेन की सेना के साथ साथ आम नागरिक भी आ चुके हैं. कीव की सड़कों पर अवरोध लगाया जा रहा है ताकि रूसी सेना आसानी से शहर में घुस ना पाए, इसके अलावा चक्रव्यूह का निर्माण हो रहा है ताकि रूस को बाहर निकलने का भी रास्ता न मिले. स्थानीय लोग भी यूक्रेन की सेना की मदद के लिए सामने आ गए हैं. शॉपिंग ट्राली से लेकर, सीमेंट से भरी बोरियां और बड़ी छोटी कारें सड़कों पर अवरोध के लिए लगाई जा रही हैं. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












