
Ukraine से 50 KM दूर US आर्मी का बड़ा जमावड़ा, जानें क्या हैं हालात
AajTak
एक वीडियो ने नाटो देशों से लेकर अमेरिका तक को हैरान कर दिया है. क्योंकि इस वीडियो ने युद्ध की दशा, दिशा को ही बदल कर रख दिया है. रूस ने यूक्रेन की जंग में अब चेचन्या के खूंखार लड़ाके झोंक दिये है और इसका वीडियो सबूत अब दुनिया देख रही है. हाथों में हाइटेक हथियार लेकर चेचन्या के लड़ाके मोर्चा संभाल रहे हैं. कंधों पर रख रखकर रॉकेट लॉन्चर दाग रहे हैं, यही ताकत है चेचन्या की. चेचन्या के बेहद घातक माना जाता है. ये वीडियो यूक्रेन की राजधानी कीव के पास का बताया जा रहा है क्योंकि रूस का इस वक्त एक ही टारगेट है, कीव पर कब्जा और फिर जेलेंस्की का खेल खत्म. अभी तक सिर्फ खबरें थीं, कि पुतिन के लिए चेचन्या के 1000 लड़ाके यूक्रेन से युद्ध में कूद पड़े हैं, और अब इसका वीडियो सबूत भी आ गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











