
Ukraine: बूचा से भी विभत्स है बोरोदियांका नरसंहार, हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका, सैकड़ों फंसे
AajTak
पुतिन और उनकी सेना ने मानों सारी सीमाएं लांघ दी हैं. कभी बोरोदियांका में हंसते खेलते लोगों का आशियाना था आज वो बर्बरता का निशान बनकर रह चुका है. बोरोदियांका की तस्वीरें अब आईं हैं लेकिन रूस ये अंजाम 31 मार्च तक लिख चुका था. बूचा में कत्लेआम करने के लिए अभी कल ही रूस को यूएनएचआरसी से हटाया गया है. जेलेंस्की चीख-चीख कर दुनिया को बता भी रहे हैं कि बोरोदियांका में जो हुआ है वो बूचा से भी विभत्स है. युद्ध अपराध की जांच करने वाली यूएन की टीम यहां पहुंच चुकी है. वो अपनी रिपोर्ट दुनिया के सामने जल्द ही पेश करेगी. लेकिन शहर उजड़ चुका है, कितने लोग मारे गये इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











