
Ukraine ने जिस रूसी युद्धपोत को काला सागर में डुबोया था, उसकी पहली तस्वीर मिली
AajTak
यूक्रेन (Ukraine) ने ठीक एक महीने पहले रूस (Russia) के युद्धपोत मोसक्वा (Moskva) को मिसाइल मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था. जो बाद में काला सागर में डूब गया. अब पहली बार उसकी सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पानी के अंदर दिख रहा है.
यूक्रेन के पास काला सागर (Black Sea) में मौजूद स्नेक आईलैंड (Snake Island) के पास रूस ने फरवरी महीने के अंत में अपने युद्धपोत मोसक्वा को तैनात कर दिया था. यूक्रेन ने ताबड़तोड़ रूसी हमले के जवाब में स्वदेशी क्रूज मिसाइल नेपच्यून (Neptune Cruise Missile) दाग दी थी. इससे मोसक्वा इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ कि वह कुछ दिन बाद डूब गया. अब पहली बार इस डूबे हुए रूसी युद्धपोत की सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है.
स्नेक आईलैंड कुछ 42 एकड़ की जमीन है. यह रोमानिया के तट से करीब 45 किलोमीटर दूर है. रूस ने फरवरी के अंत में इस द्वीप को यूक्रेन से कब्जा कर लिया था. 12 मई 2022 को मैक्सार टेक्नोलॉजीस (Maxar Technologies) के जियोआई-1 (GeoEye-1) स्पेसक्राफ्ट ने इस आईलैंड की तस्वीरें लीं. जिसमें डूबा हुआ युद्धपोत मोसक्वा तो दिखा ही, साथ ही रूस के सेर्ना क्लास लैंडिंग क्राफ्ट (Serna Class Landing Craft) पर यूक्रेन के हमले की भी तस्वीर सामने आ गई.
मिसाइल हमले की लाइव तस्वीर मिली
रूस का सेर्ना क्लास लैंडिंग क्राफ्ट यूक्रेन के किसी मिसाइल या आकाश से हमला करने वाले हथियार से बचकर भागते हुए दिख रहा है. उसके पीछे निकल रही पानी की धार से पता चला रहा है कि उसकी गति बहुत ज्यादा है. मैक्सार टेक्नोलॉजी के एक अधिकारी ने स्पेस.कॉम को बताया कि समुद्र के बीच में धुएं की धार को देखकर लगता है कि किसी मिसाइल से यूक्रेन के लैंडिंग क्राफ्ट पर हमला किया गया है. जिससे वह बचने का प्रयास कर रहा है.
युद्धपोत जहां डूबा वहां पास में खड़ा है बड़ा क्रेन बार्ज
मैक्सार के अधिकारी ने बताया कि स्नेक आईलैंड के उत्तरी दिशा में एक बार्ज दिखाई दे रहा है. जिसमें हैवी लिफ्ट क्रेन लगे हैं. ये रूस के डूबे हुए युद्धपोत के पास ही पोजिशन किए गए हैं. पास में ही एक लैंडिंग क्राफ्ट भी खड़ा दिख रहा है. आइलैंड पर हमले से बर्बाद हुई इमारतें भी दिख रही हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











