
Ukraine: निष्क्रिय क्लस्टर बम घर ले आया 12 साल का बच्चा, फटने से मौत
AajTak
Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा है कि रूसी सेना ने सिनेलनिकोव जिले (Synelnikove District) में क्लस्टर बम से अटैक किया. यहां से एक निष्क्रिय बम 12 साल का बच्चा उठाकर अपने घर ले गया. बच्चे के घर पर वह बम फट गया, जिसमें उसकी मौत हो गई.
Russia Ukraine War: रूस- यूक्रेन जंग में अब प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल होने का दावा भी किया जा रहा है. यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने प्रतिबंधित क्लस्टर बम का इस्तेमाल किया है. इससे 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है. ताजा मामला दक्षिणी यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस ओब्लास्ट (Dnipropetrovsk Oblast) में सामने आया है.
निप्रॉपेट्रोस ओब्लास्ट के गवर्नर वैलेंटाइन रेज्निचेंको (Valentyn Reznychenko) के मुताबिक रूसी सेना ने सिनेलनिकोव जिले (Synelnikove District) में क्लस्टर बम से अटैक किया. हमले के बाद कुछ बम निष्क्रिय पड़े थे. जिन्हें 12 साल का बच्चा उठाकर अपने घर ले गया. बच्चे के घर पर वह बम फट गया, जिसमें उसकी मौत हो गई.
इस हादसे के बाद गवर्नर वैलेंटाइन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन बमों का इस्तेमाल करके रूस विश्वासघात कर रहा है. बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय समझौते के मुताबिक जंग के दौरान क्लस्टर बम का इस्तेमाल प्रतिबंधित है. लेकिन अब तक रूस और यूक्रेन दोनों देशों ने ही इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया है.
क्ल्स्टर बम क्यों हैं खतरनाक?
इसे बेहद खतरनाक इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें एक मुख्य बम से कई छोटे-छोटे बम निकलते हैं. ये तय किए गए लक्ष्य के आसपास ही नुकसान पहुंचाते हैं. इन बमों से आम लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है. दरअसल, मुख्य बम के फटने के बाद उससे गिरने वाले छोटे-छोटे बम आसपास बिखर जाते हैं और काफी लंबे समय बिना विस्फोट हुए जमीन पर पड़े रहते हैं. युद्ध खत्म होने या माहौल शांत होने पर यदि कोई इनके संपर्क में आता है तो यह कभी भी फट सकते हैं.
आज विजय दिवस मनाएगा रूस

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











