
Ukraine: ‘जिम्मी जिम्मी आजा आजा’, जब जंग के आंच से झुलसते इलाके में मिलीं बॉलीवुड फैन येलेना
AajTak
डोनेत्स्क में लड़ाई तेज है. आजतक संवाददाता गीता मोहन उसी इलाके में मौजूद हैं. इस इलाके पर अभी रूस का कब्जा है. रूसी हमले में यहां काफी नुकसान पहुंचा है. गोरलोव्का वो इलाका है जहां जंग से भारी बर्बादी हुई है. यहां लोग फिर से बिखरी हुई जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं. आजतक संवाददाता ने यहां कुछ लोगों से बात की. इनमें राज कपूर और हिन्दी फिल्मों के फैन भी मिल गए. यूक्रेन की निवासी येलेना आजतक से बात करते हुए बताया कि उन्हें हिंदी फिल्में बहुत पसंद हैं और वो अभिनेता राज कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं. येलेना ने पुराना गाना भी गुनगुनाया - ‘जिम्मी जिम्मी आजा आजा’.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











