
UK: 21 साल की महिला ने दिया करीब 6 किलो के बच्चे को जन्म, बनाया रिकॉर्ड
AajTak
21 वर्षीय एम्बर कंबरलैंड को लेबर पेन हुआ तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जब एम्बर को देखा तो उन्हें लगा कि शायद जुड़वा बच्चे पैदा होंगे.
ब्रिटेन की 21 साल की एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और रिकॉर्ड बन गया. इस महिला के पेट से जन्मे बच्चे का वजन करीब छह किलो था. इतनी कम उम्र की महिला द्वारा इतने वजन के बच्चे को जन्म देना डॉक्टरों को भी हैरान कर गया. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images दरअसल, यह मामला ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित एस्टन का है, यहां की रहने वाली 21 वर्षीय एम्बर कंबरलैंड को लेबर पेन हुआ तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जब एम्बर को देखा तो उन्हें लगा कि शायद जुड़वा बच्चे पैदा होंगे. लेकिन डॉक्टर्स भी गलत साबित हो गए. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची का वजन 13 पाउंड यानी करीब छह किलोग्राम था. 21 साल की एम्बर ने 16 अप्रैल को ही अपनी बेटी एमिलिया को जन्म दिया था. बेबी एमिलिया ने गर्भावस्था के दौरान अपने माता-पिता को चकित कर दिया था. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










