
UK: बिना ठोस वजह विदेश यात्रा करने गए तो लगेगा 5 लाख का जुर्माना
AajTak
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यूरोप के कुछ हिस्सों में कोरोना की तीसरी लहर देखी जा रही है. कोरोना के नए वैरिएंट्स भी सामने आ रहे हैं.
इंग्लैंड ने छुट्टियां मनाने विदेश जाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है. कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर सरकार ने कहा है कि बिना किसी ठोस वजह के ब्रिटेन से अन्य देश जाने वाले लोगों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. यह नियम जून 2021 के अंत तक लागू रह सकता है. (फाइल फोटो/Reuters) ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने कहा है कि सरकार की मूल योजना है कि अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय यात्रा को रिव्यू किया जाए. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हम 17 मई से विदेश यात्रा की इजाजत दे दें. (फाइल फोटो/Reuters)
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









