
'गाजा का खून...', रमजान में इस मुस्लिम देश ने बनाया TV सीरियल, ट्रेलर पर मचा बवाल
AajTak
रमजान से पहले गाजा युद्ध पर आधारित मिस्र के नए टीवी सीरियल 'साहब अल-अर्द' का ट्रेलर जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे
मध्य पूर्व में रमजान के मौके पर प्रसारित होने वाले टीवी शोज को लेकर तैयारियां तेज हैं, लेकिन इस बार एक मिस्री सीरियल ने प्रसारण से पहले ही बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. गाजा युद्ध पर आधारित 15 एपिसोड की सीरीज 'साहब अल-अर्द' यानी "ओनर्स ऑफ द लैंड" का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
सीरियल की कहानी गाजा पट्टी में भेजे गए एक मिस्री मेडिकल प्रतिनिधिमंडल के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें मशहूर अभिनेत्री मेन्ना शलबी एक इमरजेंसी डॉक्टर 'सलमा' की भूमिका निभा रही हैं, जबकि जॉर्डन के एक्टर अयाद नस्सार एक फिलिस्तीनी किरदार 'नस्र' के रूप में नजर आएंगे. ट्रेलर में धमाकों, अस्पतालों में घायलों, दरवाजे तोड़ते सैनिकों, फिलिस्तीनी पत्रकारों और राहत ट्रकों की झलकियां दिखाई गई हैं.
यह भी पढ़ें: PHOTOS: गाजा में 3-मंजिला इमारत पर इजरायल का घातक एयरस्ट्राइक, कैमरे में कैद हुई खौफनाक तस्वीर
हालांकि, ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने लिखा, "गाजा कोई स्क्रिप्ट नहीं है, और उसका खून प्रमोशनल मटेरियल नहीं है." एक अन्य ने टिप्पणी की, "जिसने त्रासदी को टीवी सीरियल में बदला, वह कलाकार नहीं बल्कि नैतिक अपराध में भागीदार है."
कुछ लोगों ने समय पर सवाल उठाए. एक पोस्ट में कहा गया, "युद्ध अभी जारी है… और हम लाखों खर्च कर रहे हैं ऐसे कला पर जो कुछ हल नहीं करेगी… क्यों न ये रकम फिलिस्तीनियों को दान कर दी जाए?"
कई आलोचकों ने कलाकारों पर भी पाखंड का आरोप लगाया, यह कहते हुए कि वे पहले फिलिस्तीन के समर्थन में मुखर नहीं थे. वहीं कुछ ने इसे मिस्र की छवि सुधारने की कोशिश बताया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








