
UK: खौफ में पैगंबर मुहम्मद का कार्टून दिखाने वाला टीचर, बोला- वे मुझे और परिवार को मार डालेंगे
AajTak
पिछले साल अक्तूबर में फ्रेंच इतिहास के शिक्षक सैम्युएल पैटी को एक कट्टरपंथी ने मार डाला था. अब ब्रिटेन में भी एक टीचर अपनी जान को लेकर बेहद चिंतित है. 29 साल के इस टीचर ने धार्मिक अध्ययन की क्लास में बच्चों को पैगंबर मोहम्मद का कैरिकेचर(कार्टून) दिखाया था जिसके बाद इस व्यक्ति के स्कूल के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिले हैं.
पिछले साल अक्तूबर में फ्रेंच इतिहास शिक्षक सैम्युएल पैटी को एक कट्टरपंथी ने मार डाला था. अब ब्रिटेन में भी एक टीचर अपनी जान को लेकर बेहद चिंतित है. 29 साल के इस टीचर ने धार्मिक अध्ययन की क्लास में बच्चों को पैगंबर मोहम्मद का कैरिकेचर (कार्टून) दिखाया था जिसके बाद इस व्यक्ति के स्कूल के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिले हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/रॉयटर्स) इन प्रदर्शनों के बाद 29 साल का ये टीचर काफी घबराया हुआ है. ब्रिटेन के वेस्ट यॉर्कशायर के बेटली ग्रामर स्कूल में पढ़ाने वाले इस शख्स की मां भी बेहद तनाव में हैं और वे भी छिप चुकी हैं क्योंकि इन प्रदर्शनों के बाद उन्हें लग रहा है कि वे उनके पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सकता है. वही इस शख्स के पिता ने कहा कि मेरा बेटा बहुत परेशान है, वो अक्सर रोने लगता है और कहता है कि उसे मार दिया जाएगा.(प्रतीकात्मक तस्वीर/रॉयटर्स) उन्होंने डेली मेल के साथ बातचीत में कहा कि आप देखिए कि फ्रांस के उस शिक्षक के साथ क्या हुआ. उन्होंने भी कुछ ऐसा ही किया था. वो मेरे बेटे को भी मार देंगे और मेरा बेटा ये बात जानता है. उसकी पूरी दुनिया ही बदल चुकी है और वो काफी तनाव में है. स्कूल ने और मेरे बेटे ने इस मामले में माफी मांग ली है. मुझे लगता है कि अब मामला खत्म हो जाना चाहिए और मेरे बेटे को जिंदगी में आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए. (प्रतीकात्मक तस्वीर/रॉयटर्स)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












