
UK: कैदियों के लिए अरबों की स्कीम, रिहाई पर फ्लैट व लोन समेत मिलेंगे ये लाभ
AajTak
बुधवार से शुरू की गई सरकारी योजनाओं के तहत अब अपराधियों को जेल से रिहा होने पर किराए पर फ्लैट लेने में मदद दी जाएगी. तमाम योजनाओं के लिए सरकार को एक अरब से अधिक रुपये जुटाना है.
जेल से रिहा होने वाले कैदियों के लिए सरकार कई योजनाएं शुरू कर रही है. रिहा कैदियों को फ्लैट दिलाने में मदद, किराया चुकता करना आदि वो काम हैं, जिसमें अब सरकार पूर्व कैदियों की मदद करेगी. यूके की सरकार ने इस बाबत ब्रिटिश कैदियों के लिए आज (28 जुलाई) कई बड़े फैसले लिए. (सभी फोटो- Getty Images) बुधवार से शुरू की गई सरकारी योजनाओं के तहत अब अपराधियों को जेल से रिहा होने पर किराए पर फ्लैट लेने में मदद दी जाएगी. इसके लिए टैक्सपेयर्स से सहायता ली जाएगी. इन योजनाओं के लिए एक अरब से अधिक रुपये जुटाए जाएंगे. इसमें कैदियों को एक-एक घर किराए पर देने के लिए पैसे भी दिए जाएंगे. साथ ही कई और अन्य योजनाओं पर भी पैसे खर्च होंगे.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











