
Ujjain: महाकाल मंदिर के पास फिर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, तीन महीने में 13 मकान जमींदोज
AajTak
Ujjain News: उज्जैन के बेगम बाग इलाके में हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं. तीन महीने में 13 इमारतें जमींदोज की जा चुकी हैं. 29 अगस्त को अवैध चिकन-मटन दुकानों पर भी कार्रवाई हुई थी.
Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास बेगम बाग इलाके में मोहन यादव सरकार ने अवैध अतिक्रमण पर फिर बुलडोजर चलाया. यह क्षेत्र महाकाल मंदिर पहुंचने का प्रमुख मार्ग है, जहां वीआईपी और वीवीआईपी श्रद्धालु आते हैं. इस कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान, 100 नगर निगमकर्मी और प्रशासनिक अमला तैनात रहा. आधा दर्जन बुलडोजर और पोकलेन मशीनों से कार्रवाई की गई.
गुरुवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) ने बेगम बाग कॉलोनी में पांच भूखंडों पर बने 11 अवैध मकानों को ध्वस्त किया. ये मकान लीज शर्तों का उल्लंघन कर बनाए गए थे. 2024 में UDA ने 28 भूखंडों की लीज निरस्त कर निर्माण को अवैध घोषित किया था.
UDA, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 4 पोकलेन, 6 जेसीबी और 80 कर्मचारियों की मदद से इन मकानों को तोड़ा.
UDA के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि 40 साल पहले आवासीय योजना के तहत भूखंड आवंटित किए गए थे, लेकिन लोगों ने व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर दीं और लीज का नवीनीकरण नहीं कराया. कुछ ने संपत्तियां दूसरों को बेच दीं. ऐसी 28 संपत्तियों की लीज रद्द कर UDA उन्हें अपने कब्जे में ले रहा है.
महाकाल लोक निर्माण के बाद क्षेत्र में लोगों ने UDA नियमों की अनदेखी कर होटल और दुकानें बना ली थीं. एक सप्ताह पहले नॉनवेज होटल तोड़ी गई थी. 23 मई और 11 जून को भी UDA ने मकान तोड़कर भूखंड कब्जे में लिए थे.स्थानीय लोग अब इस कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










