
UGC नियमों पर स्टे को कैसे देख रहे राजनीतिक दल? BJP ने किया स्वागत तो विपक्ष बंटा हुआ आया नजर
AajTak
देश के शिक्षण संस्थानों में दलित और आदिवासी छात्रों और शिक्षकों के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करने के लिए विश्विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नए नियम लागू किए थे, जिसे लेकर विरोध इतना बढ़ गया कि मामला अदालत तक पहुंच गया. सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है, जिसे लेकर राजनीतिक दलों के नजरिए अलग-अलग दिखे.
देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विश्विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के द्वारा लागू किए गए नए नियमों पर रोक लगा दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार इस मामले पर सुनवाई करते हुए 'यूजीसी प्रमोशन ऑफ़ इक्विटी रेग्युलेशंस 2026' के प्रावधानों में प्रथम दृष्टया अस्पष्टता है और इनके दुरुपयोग की आशंका है.
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी करते हुए 19 मार्च तक जवाब मांगा है. बीजेपी नेताओं ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे संविधान, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों की रक्षा से जुड़ा अहम निर्णय बताया.
वहीं, विपक्षी पार्टियों के नेताओं की राय बटी हुई नजर आई आई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती और टीएमसी ने कोर्ट के फैसले को स्वागत करते हुए उचित कदम बताया तो आरजेडी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया तो कांग्रेस ने बीजेपी पर असली मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया. ऐसे में हम बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर किस दल ने क्या कहा?
बीजेपी ने मोदी-शाह को दी क्रेडिट बीजेपी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के स्टे का क्रेडिट अपने नेताओं को दे रहे हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी को धन्यवाद देता हूं. पीएम मोदी ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया. प्रधानमंत्री मोदी ही थे, जिन्होंने EWS को आरक्षण दिया. कोर्ट का यह निर्णय भारत की सांस्कृतिक एकता और सनातन मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है. मोदी सरकार की पहचान है, सबका साथ, सबका विकास और सनातन की अखंड एकता है.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूजीसी पर गाली देने वाले सभी ज्ञानी, मैं पिछले 2 दिनों से संसद जा रहा हूं, किसी राजनीतिक दल के किसी सदस्य ने इस पर चर्चा तक करना मुनासिब नहीं समझा. पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस केंद्र सरकार ने EWS को 10 फीसदी आरक्षण देकर गरीबों की सुध ली, उसी को गाली दी जा रही है. मोदी जी पर भरोसा रखिए. संविधान की धारा 14 और 15 के तहत ही देश के कानून चलेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने वही किया, जो मैंने कहा था.
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आया तो राम मंदिर बन गया था. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया कोई भी फैसला खुशी की बात है. सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं, सरकार आदेश का पालन करेगी. बिहार के डिप्टीसीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सरकार पूरी तरह पालन करेगी. साथ ही बीजेपी सांसद मनन कुमार मिश्र ने कहा कि हमारे शिक्षा मंत्री कह चुके हैं कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. अब कोर्ट के फैसले के बाद सरकार को कमियां दूर करने का मौका मिल गया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







