
UEFA EURO 2020: आज से शुरू हो रही है यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप, गूगल ने बनाया डूडल
AajTak
UEFA EURO 2020: 2020 यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप इस बार कोरोनोवायरस महामारी के कारण एक साल की देरी से हुई. इवेंट की आधिकारिक शुक्रवार आज 11 जून को पहले मुकाबले से हुई.
UEFA EURO 2020: आज शुक्रवार 11 जून को Google ने Doodle बनाकर UEFA EURO 2020 की शुरुआत को चिन्हित किया है. डूडल के माध्यम से गूगल ने सभी प्रतिस्पर्धी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं. रोम के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में तुर्की और इटली के बीच पहले मैच के साथ चैंपियनशिप की शुरुआत हुई है. UEFA 1960 से दुनिया भर में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक प्रमुख टूर्नामेंट रहा है. इस साल, इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट के 51 मैच पूरे यूरोप के मेजबान शहरों में आयोजित किए जाएंगे. यह टूर्नामेंट 11 UEFA देशों के 11 शहरों में आयोजित किया जाएगा. 2020 यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप इस बार कोरोनोवायरस महामारी के कारण एक साल की देरी से हुई. इवेंट की आधिकारिक शुक्रवार आज 11 जून को पहले मुकाबले से हुई. चैंपियनशिप मूल रूप से 12 जून से 12 जुलाई, 2020 तक निर्धारित की गई थी. फिर इसे 12 जून से 12 जुलाई, 2021 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था. हालांकि, टूर्नामेंट का नाम 'UEFA EURO 2020' बरकरार रखा गया है.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












