
Udaipur Kanhaiyalal Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड का आरोपी ट्रेनिंग के लिए गया था पाकिस्तान, जांच में हुआ खुलासा
AajTak
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या कांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. उदयपुर के दो मौलानाओं रियासत हुसैन और अब्दुल रज्जाक ने दावत-ए-इस्लामी की ट्रेनिंग के लिए हत्याकांड के आरोपी मुहम्मद गौस को पाकिस्तान भेजा था.
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या कांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. उदयपुर के दो मौलानाओं रियासत हुसैन और अब्दुल रज्जाक ने दावत-ए-इस्लामी की ट्रेनिंग के लिए हत्याकांड के आरोपी मुहम्मद गौस को पाकिस्तान भेजा था. गौस के साथ वसीम अत्तारी और अख़्तर रजा भी पाकिस्तान गया था. एनआईए ने इन तीनों को हिरासत में लिया है. सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड की साजिश में दो मौलाना और दो वकील भी शामिल हैं, उन्हें भी हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों की एक बैठक हुई थी जिसमें रियाज अत्तारी ने टेलर कन्हैयालाल को मारने की ज़िम्मेदारी ली थी.
इस मीटिंग में रियाज, मोहम्मद गौस, आसिफ और मोहसिन शामिल थे. कन्हैयालाल की शॉप से महज 500 दूर ही मोहसिन की शॉप और पड़ोस में आसिफ के कमरे पर हत्या की साजिश रची गई थी. टेलर कन्हैयालाल की हत्या के मामले में चारों आरोपियों को शनिवार को NIA कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों रियाज, मोहम्मद गौस को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. दोनों आरोपियों ने ही हत्या कर वीडियो शेयर किया था. इसके बाद राजस्थान एटीएस ने शुक्रवार को दो अन्य आरोपियों मोहसिन और आसिफ को गिरफ्तार किया था.
आसिफ और मोहसिन हथियार बनाने तक में रहे शामिल
रियाज ने आसिफ और मोहसिन को रेडक्लाइज करके इस वारदात में साथ देने के लिए तैयार किया था. आसिफ और मोहसिन कन्हैया लाल की हत्या की प्लानिंग से लेकर हथियार बनाने तक में शामिल रहे. कन्हैया लाल की दुकान जिस गली में थी, उस गली में पहले से रियाज और मोहम्मद गौस का आना जाना था.
उदयपुर में जब विवादित बयान पर कुछ लोग समर्थन करने लगे तभी रियाज और मोहमद गौस ने तय कर लिया था की कुछ बड़ा करना है. कन्हैया आसान शिकार लगे और चूंकि पहले से रियाज और मोहम्मद गौस कन्हैया की दुकान के पास आते जाते रहते थे और उस गली से वाकिफ थे तो हत्याकांड को अंजाम दिया.
28 जून को हुई थी कन्हैयालाल की हत्या

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







