
UBON PB-X106 Power Review: 10,000mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग, क्यों खरीदना चाहिए ये पावर बैंक?
AajTak
UBON PB-X106 Magno Power, एक 2599 रुपये में आने वाला प्रोडक्ट है. इसमें बिल्ट-इन केबल, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं. MagSafe सपोर्ट होने की वजह से इसको यूज करना आसान हो जाता है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
मोबाइल को चार्ज करने के लिए कई लोग पावर बैंक का यूज करते हैं, लेकिन क्या आपने MagSafe सपोर्ट पावर बैंक का यूज किया है. ये पावर बैंक आईफोन के बैक पैनल पर चिपक जाते हैं. आज UBON PB-X106 Magno Power के बारे में बताने जा रहे हैं, जो MagSafe सपोर्ट के साथ आता हैं. इसमें टाइप सी केबल, लाइटनिंग केबल और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है. इसकी कीमत 2,599 रुपये है.
रिव्यू की शुरुआत डिजाइन से करते हैं. UBON PB-X106, एक कॉम्पैक्ट प्रोडक्ट है, जिसकी वजह से इसको कैरी करना आसान है. व्हाइट कलर वेरिएंट का हमने रिव्यू किया. इसके अलावा ये पावर बैंक ब्लैक कलर वेरिएंट भी आता है. UBON PB-X106 में बिल्ट-इन स्टैंड भी है.
MagSafe सपोर्ट से कई बेनेफिट्स
UBON का पावर बैंक MagSafe सपोर्ट के साथ आता है. इस खूबी की बदौलत ये पावर बैंक iPhone के बैक पैनल से चिपक जाता है. इसके बाद पावर बैंक आईफोन को चार्ज करना शुरू कर देता है.
चार्जिंग के दौरान iPhone को होरिजॉन्टल करने पर उसका स्टैंड बाय मोड ऑन हो जाता है, जिसके बाद मोबाइल पर घड़ी और कैलेंडर ओपेन हो जाता है. यह फीचर कई लोगों को पसंद आता है.
मिलती हैं दो बिल्ट इन केबल्स

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












