
UAE से पीएम मोदी ने दी खुशखबरी, मंदिर के बाद भारतीयों को इस चीज के लिए मिली जमीन
AajTak
UAE से पीएम मोदी ने दी खुशखबरी, मंदिर के बाद भारतीयों को इस चीज के लिए मिली जमीन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का लोकार्पण किया. मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारतवासियों को लेकर एक खुशखबरी भी दी.
उन्होंने कहा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति जायद का विजन है 'वी आर ऑल ब्रदर्स'. उन्होंने अबू धाबी में हाउस ऑफ अब्राहम फैमिली बनाई है. अबू धाबी में भगवान स्वामीनारायण का मंदिर विविधता में एकता के उस विचार को विस्तार दे रहा है. आज इस भव्य जगह से मैं एक और खुशखबरी देना चाहता हूं. आज सुबह यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद ने दुबई में भारतीय श्रमिकों के लिए एक अस्पताल बनाने के लिए जमीन देने के घोषणा की है. मैं उनका और मेरे ब्रदर राष्ट्रपति नाहयान का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं.
दरअसल, अबू धाबी में जो हिंदू मंदिर बना है, उसके लिए शेख मोहम्मद बिन जायद ने ही जमीन तोहफे में दी थी. यूएई सरकार ने मंदिर के लिए पहले 13.5 एकड़ जमीन दी थी. बाद में 2019 में फिर से 13.5 एकड़ जमीन दी थी. 27 एकड़ में फैले परिसर में भगवान स्वामीनारायण का मंदिर 13.5 एकड़ में बना है. जबकि बाकी के 13.5 एकड़ में पार्किंग बनी है.
मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि यूएई सरकार ने कितने बड़े दिल से करोड़ों भारतवासियों की इच्छा को पूरा किया है. और इन्होंने सिर्फ यहां नहीं 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिल को जीत लिया है.
पीएम मोदी ने कहा, मैं इस मंदिर के विचार से लेकर इसके साकार होने तक पूरी यात्रा में इससे जुड़ा रहा हूं, ये मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य है. और इसलिए मैं जानता हूं कि शेख बिन जायद की उदारता के लिए धन्यवाद शब्द भी बहुत छोटा लगता है, इतना बड़ा उन्होंने काम किया. मैं चाहता हूं कि उनके इस व्यक्तित्व को भारत-यूएई रिश्तों की गहराई को केवल यूएई और भारत के लोग ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व भी जाने.
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बताया, जब मैं 2015 में यूएई आया था, तब मैंने शेख मोहम्मद से इस मंदिर के विचार पर चर्चा की थी. मैंने भारत के लोगों की इच्छा उनके सामने रखी तो उन्होंने पलक झपकते ही उसी पल मेरे प्रस्ताव के लिए हां कर दिया. उन्होंने मंदिर के लिए बहुत कम समय में इतनी बड़ी जमीन उपलब्ध करवाई.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









