
UAE में 10 साल रहने का मौका, क्या है ब्लू वीजा और किन लोगों को मिल सकता है?
AajTak
यूएई ने 10 साल का ब्लू रेसीडेंस वीजा जारी किया है. यह वीजा धारक को यूएई में 10 साल निवास करने की अनुमति देता है. पिछले साल यूएई ने इसकी घोषणा की थी और अब इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पिछले साल मई में पहली बार ब्लू वीजा की घोषणा की थी. अब यूएई ने 10 साल के ब्लू रेसीडेंसी वीजा के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है. यह वीजा पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता में अहम योगदान देने वाले लोगों को जारी किया जाएगा.
यूएई के ब्लू वीजा का मकसद पर्यावरण स्थिरता (Sustainability) और जलवायु परिवर्तन के एक्सपर्ट्स को देश में आकर्षित करना है जिससे वो यूएई के पर्यावरण, आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ाने में योगदान दे सकें.
इस वीजा के लिए यूएई के फेडरल ऑथरिटी फॉर आइडेंटिटी सिटिजनशिप, कस्टम एंड पोर्ट सिक्योरिटी (ICP) के ऑनलाइन वीजा सर्विस प्लेटफॉर्म smartservices.icp.gov.ae के जरिए आवेदन किया जा सकता है.
ब्लू वीजा क्या है?
ब्लू वीजा 10 साल का रेसीडेंस वीजा है, जिसे यूएई सरकार ने उन लोगों के लिए जारी किया है जिन्होंने देश के अंदर और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को बचाने और इसमें स्थिरता लाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
ब्लू रेसीडेंस वीजा पर्यावरण संबंधी कार्रवाई के प्रमुख पैरोकारों को दी जाती है जिसमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों और कंपनियों के लोग, NGO से जुड़े लोग, पर्यावरण के लिए प्रतिष्ठित वैश्विक पुरस्कार पा चुके लोग, जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता और शोधकर्ता शामिल हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









