
UAE में 10 दिन बाद खुलने जा रहा विशाल हिंदू मंदिर, राजदूतों का भी लगा जमावड़ा
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बन रहा विशाल हिंदू मंदिर बनकर लगभग तैयार हो गया है. मंदिर का उद्धाटन 14 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी करने वाले हैं. इससे पहले यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर के बुलावे पर 42 देशों के राजनयिकों ने मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया है.
इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मध्य-पूर्व का पहला पत्थरों से बना BAPS हिंदू मंदिर बनकर लगभग तैयार हो गया है. मंदिर का उद्धाटन जल्द ही होना है जिसे लेकर यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कई देशों के राजनयिकों को आमंत्रित कर उनके साथ मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया है. भारतीय राजदूत के निमंत्रण पर मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति को देखने के लिए 42 देशों के 60 गणमान्य लोग जिसमें राजदूत और राजनयिक शामिल थे, BAPS हिंदू मंदिर पहुंचे थे.
मंदिर पहुंचने पर सभी राजनयिकों की स्वागत फूलों की माला और रक्षासूत्र से किया गया. उनके माथे पर तिलक भी लगाया गया.
मंदिर पहुंचकर भारतीय राजदूत ने कहा, 'यह असंभव लग रहा था लेकिन यह सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है.' उन्होंने कहा कि मंदिर का काम पूरा होने को है. 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महंत स्वामी महाराज इसका उद्घाटन करेंगे.
BAPS हिंदू मंदिर का प्रबंधन करने वाली संस्था BAPS स्वामीनारायण के मुखिया पूज्य स्वामी ब्रह्मविहारीदास ने राजनयिकों से बात करते हुए उन्हें मंदिर के ऐतिहासिक महत्व, उसकी निर्माण प्रक्रिया और वैश्विक प्रभाव के बारे में बताया. उन्होंने यूएई और भारत के नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मंदिर अंतरधार्मिक और अंतरसांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ाने का बेहद शक्तिशाली तत्व है.
इस दौरान नेपाल के राजदूत तेज बहादूर छेत्री ने कहा कि मंदिर लोगों को प्यार, सद्भाव और सहिष्णुता की शिक्षा देता है. उन्होंने कहा, 'यह कुछ ऐसा है जो हम अपनी आनेवाली पीढ़ियों को बतौर तोहफा दे सकते हैं. मंदिर का बनना एक बड़ी सफलता है.'
कितना विशाल है अबू धाबी का BAPS हिंदू मंदिर?

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










