
UAE में अब हर हफ्ते मिल रही ढाई दिन की छुट्टी, फिर क्यों नाराज हैं लोग?
AajTak
यूएई में लोगों को ढाई दिन का सप्ताहांत मिल रहा है लेकिन लोग इससे खुश नहीं है. लोग शुक्रवार को काम करने को लेकर नाराज हैं. उनका कहना है कि हमेशा से उन्हें शुक्रवार को छुट्टी मिली है और फिर अचानक से उसी दिन काम करना उन्हें ठीक नहीं लग रहा.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ढाई दिन का सप्ताहांत शुरू हो गया है. लोगों को अब दो के बजाए ढाई दिन का वीकली ऑफ मिल रहा है. लेकिन लोग इससे खुश होने के बजाए नाराज दिख रहे हैं. लोगों का कहना है कि शु्क्रवार को ऑफ मिलना ज्यादा सही था लेकिन अब शुक्रवार को आधे दिन काम करना पड़ रहा है. पहले यूएई में शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड होता था लेकिन अब ये शुक्रवार के आधे दिन से शुरू होकर शनिवार और रविवार तक रहने लगा है. It's Thursday afternoon, but tonight isn't the weekend? It certainly feels like it should be!#UAEWeekend #UAE pic.twitter.com/ciR77PJE9I One of the things I love about UAE is the weekend being Friday, Saturday Why are they changing it? #uaeweekend

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








