
UAE: बीमार पत्नी के इलाज के लिए शख्स ने चुराए पानी के पाइप, हुई जेल
AajTak
दुबई में एक एशियाई व्यक्ति को चोरी के आरोप में सजा सुनाई गई है. व्यक्ति ने अपनी ही कंपनी से लाखों के वाटर पाइप चोरी किए और उन्हें कम दाम में बेच दिया. पुलिस को व्यक्ति ने बताया कि अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए उसने ये चोरी की.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक एशियाई व्यक्ति ने अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए अपनी ही कंपनी से पानी के 20 पाइप चोरी किए. इन पाइप की कीमत 45 हजार दिरहम (9 लाख 15 हजार से अधिक) बताई जा रही है लेकिन व्यक्ति ने सभी पाइप को केवल 23 हजार दिरहम यानी करीब 4 लाख 68 हजार में बेच दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











