
UAE के पहले हिंदू मंदिर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, तारीफ करते हुए शेयर कीं Photos
AajTak
यूएई के तीन दिवसीय दौरे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अबू धाबी में बन रही पहली हिंदू मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे. यहां उन्होंने कई खास लोगों, श्रद्धालुओं और वर्करों से भी मुलाकात की. भारतीय विदेश मंत्री ने इस मंदिर को शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का प्रतीक बताया.
यूएई के तीन दिनों के दौरे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर को देखने पहुंचे. एस जयशंकर ने मंदिर को शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का प्रतीक बताया. साथ ही विदेश मंत्री ने मंदिर बनाने के प्रयासों को लेकर वहां रहने वाले भारतीयों की सराहना भी की.
मंदिर देखने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गणेश चतुर्थी के मौके पर निर्माणाधीन अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मंदिर के तेज काम को देखकर काफी खुशी हुई.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि मंदिर के कंस्ट्रक्शन साइट पर बीएपीएस संस्था की टीम, श्रद्धालुओं और वहां पर काम कर रहे वर्करों से मुलाकात भी हुई.
On Ganesh Chaturthi, blessed to visit the @BAPS Hindu temple under construction in Abu Dhabi. Glad to see the rapid progress and deeply appreciate the devotion of all involved. Met the BAPS team, community supporters and devotees and workers at the site. pic.twitter.com/7ZezrfvkuR
शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से भी मुलाकात वहीं अबू धाबी पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई सरकार में मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से भी मुलाकात की और भारतीय समुदाय के लिए योग, क्रिकेट और अन्य कल्चरल एक्टिविटीज के लिए उनकी सपोर्ट की सराहना की.
यूएई में भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट यूएई में भारतीय दूतावास ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के मंदिर पहुंचने पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. दूतावास की ओर से कहा गया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अबू धाबी में मंदिर पहुंचे और मंदिर निर्माण में सहयोग करते हुए एक ईंट भी रखी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











