
UAE की पहली महिला कैप्टन बनी ये खूबसूरत पायलट, खूब हो रही चर्चा
AajTak
यूएई की महिला पायलट आइशा अल मंसूरी इतिहास बनाते हुए कमर्शियल कैप्टन बनने वाली संयुक्त अरब अमीरात की पहली महिला बन गई है. सिर्फ 33 साल की उम्र में ही आइशा दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं. पिछले 15 साल से वे एतिहाद एयरलाइंस के साथ ही जुड़ी हुई हैं.
यूएई की पायलट आइशा अल मंसूरी संयुक्त अरब अमीरात के एविएशन इतिहास में कमर्शियल कैप्टन बनने वाली पहली महिला बन गई हैं. 33 साल की यूएई की मूल निवासी आइशा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में मशहूर एतिहाद एयरलाइंस के साथ बतौर कमर्शियल पायलट की थी. तब से वे एतिहाद के साथ ही जुड़ी हुई हैं.
एतिहाद में ट्रेनिंग के बाद आइशा सुपरजंबो पैसेंजर एयरक्राफ्ट Airbus A380 को उड़ाने वाली यूएई की पहली महिला पायलट बनी और इतिहास बनाया. जिसके बाद एक बार फिर आइशा ने कैप्टन रैंक पर प्रमोशन पाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. खास बात है कि आइशा को कैप्टन पद पर प्रमोशन अमीराती महिला दिवस से कुछ ही दिनों पहले हुआ है, जो काफी सकरात्मक माना जा रहा है.
आइशा ने एतिहाद एयरलाइंस का जताया आभार कैप्टन आइशा ने प्रमोशन को लेकर बात करते हुए कहा कि एतिहाद से जुड़कर उन्हें जो अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिला, उसके लिए वे उनकी आभारी हैं. आइशा ने कहा कि एतिहाद में ट्रेनिंग के दौरान इंस्ट्रक्टरों से मिली सपोर्ट को लेकर भी वे शुक्रगुजार हैं.
आइशा अल मंसूरी ने कहा कि एतिहाद एयरलाइंस में पहली महिला अमीराती कैप्टन बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है और आशा करती हूं कि इस फील्ड में करियर को आगे बढ़ाने के लिए वे यंग महिलाओं के लिए प्रेरणा बनें. अबू धाबी में एतिहाद ब्रीफिंग सेंटर में एक सेरेमनी के दौरान आइशा को कैप्टन रैंक पर प्रमोट किया गया. इस दौरान उनका परिवार और साथ में काम करने वाले सहकर्मी व अधिकारी शामिल रहे.
कैसा रहा आइशा का अभी तक का करियर साल 2007 में आइशा ने एतिहाद का पायलट प्रोग्राम जॉइन किया था. उस समय प्रोग्राम में सिर्फ दो यूएई नेशनल महिला ट्रेनिंग ले रही थीं, जिनमें से एक आइशा खुद थीं. साल 2010 में आइशा ने ट्रेनिंग पूरी की और जॉर्डन के लिए पहली फ्लाइट की उड़ान भरी. जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ती चली गईं. आइशा अल मंसूरी यूएई की पहली ऐसी महिला भी बनी जिन्होंने सुपरजंबो पैसेंजर एयरक्राफ्ट Airbus A380 की उड़ान भरी.
कैप्टन रैंक पाना नहीं था आइशा के लिए आसान कैप्टन की रैंक पाने के लिए आइशा अल मंसूरी को एतिहाद का एक प्रोग्राम पूरा करना पड़ा. इसके साथ ही कैप्टन रैंक के लिए कुछ घंटों का फ्लाइंग एक्सपीरियंस होना चाहिए, जो आइशा के पास मौजूद था. वहीं आइशा ने इसके लिए यूएई जनरल सिविल एविशन ऑथोरिटी के एग्जाम भी पास किए, जिसके बाद वे कैप्टन रैंक तक आखिर पहुंच ही गईं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








