
Types Of Tummy: पेट का साइज खोलता है आपकी सेहत का राज, ऐसे कम होगी बढ़ी हुई तोंद
AajTak
Types of female women's tummies: बढ़ा हुआ पेट कई बीमारियों का संकेत हो सकता है. लंदन स्थित द बैनवेल क्लिनिक की डायरेक्टर और प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. पॉल बानवेल (Paul Banwell) ने टमी के 4 प्रकार और उन्हें कम करने के तरीके भी बताए हैं.
आज के समय में सभी लोग चाहते हैं कि उनका पेट अंदर रहे या बाहर न निकले. पेट को कम करने के लिए लोग डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक, हर तरीका अपनाते हैं. पुरुष और महिला दोनों में अपने पेट को लेकर चिंता देखी जाती है. पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को बढ़े हुए पेट के कारण कई सारी ड्रेस पहनने में प्रॉब्लम होती है. बिजी लाइफ, जिम्मेदारी और अन्य कारणों से लड़की या महिलाओं का पेट बाहर आ सकता है. जिस कारण वे क्रॉप टॉप या अन्य तरह की ड्रेस पहनने पर कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करतीं और उनकी लाइफ स्टाइल पर भी काफी असर पड़ता है.
लंदन स्थित द बैनवेल क्लिनिक की डायरेक्टर और प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. पॉल बानवेल (Paul Banwell) के मुताबिक, पेट के 4 प्रकार होते हैं और पेट का साइज आपकी ओवरऑल हेल्थ के बारे में बता सकता है. विशेष प्रकार के टमी या पेट को पहचानकर अगर उन पर ध्यान दिया जाए तो आसानी से पेट कम किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं महिलाओं में पेट का साइज कौन सी बीमारी का संकेत हो सकता है और उसका कैसे इलाज किया जा सकता है.
हार्मोनल टमी (Hormonal Tummy)
डॉ. पॉल बानवेल कहती हैं कि हार्मोनल टमी कुशन की तरह दिखता है और यह पेट और लोअर बैक पर दिखाई देता है. ऐसा टमी हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है. इसका इलाज संभव है, क्योंकि हार्मोन के कारण शरीर में काफी सारे बदलाव हो जाते हैं. जिसमें मेटाबॉलिज्म कम होना, भूख लगना, सेक्स ड्राइव कम होना, स्ट्रेस होना आदि शामिल हैं.
कम खाने और एक्सरसाइज करने के कारण अगर आप अपने शरीर में अचानक से बदलाव देखते हैं, तो यह हार्मोनल इश्यू हो सकते हैं. अगर किसी में हार्मोन की कमी होती है, तो उसका अचानक से वजन बढ़ सकता है जो कि हार्मोनल बैली कहलाएगा. पेरिमेनोपॉजल से मेनोपॉज के बाद तक महिलाओं के पेट चर्बी और वजन बढ़ना आम बात है. लेकिन अगर इसके अलावा दूसरी महिलाओं को यह समस्या दिखती है, तो उन्हें चीनी, प्रोसेस्ड फूड, डेयरी, शराब और कैफीन जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
ब्लोटेड और फूली हुई टमी (Bloated and distended tummy)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












