
Twitter यूजर्स को लॉगइन में हो रही दिक्कत? कंपनी ने बंद किए सभी ऑफिस, कर्मचारियों को भेजा घर
AajTak
Twitter और एलॉन मस्क की डील के बाद हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है, जिसकी उम्मीद नहीं थी. फिलहाल ट्विटर लॉगइन में कुछ यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है. ये दिक्कत तब आई है जब ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को घर लौटने के लिए कह दिया है. साथ ही सभी कर्मचारियों के एक्सेस को भी ब्लॉक कर दिया गया है.
Twitter यूजर्स को लॉगइन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. बहुत से यूजर्स को एरर कोड नजर आ रहा है. हालांकि यह दिक्कत सभी यूजर्स को नहीं हो रही है. Downdector पर 100 से ज्यादा यूजर्स ने ट्विटर के डाउन होने की रिपोर्ट की है. इस दिक्कत का सामना करने वाले ज्यादातर यूजर्स वेब वर्जन वाले हैं.
ऐप वर्जन पर कुछ ही यूजर्स ने ट्विटर काम ना करने की जानकारी दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी वक्त से चर्चा में है. पहले ट्विटर डील को लेकर और फिर मस्क के फैसलों को लेकर लगातार कुछ ना कुछ नया सामने आ रहा है. एलॉन मस्क और ट्विटर की डील फाइनल होने के बाद से कंपनी से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं.
कंपनी से लोगों को छंटनी का सिलसिला शुरू हो गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कभी अपने ओपन वर्क कलचर को लेकर पॉपुलर था और अब यहां आधे से ज्यादा कर्मचारियों की विदाई की तैयारी चल रही है. Twitter से हर दिन किसी ना किसी बड़े अधिकारिक को बाहर निकाला जा रहा है.
वहीं शुक्रवार का दिन तो ट्विटर कर्मचारियों के लिए कयामत बनकर आया. ट्विटर ने एक ईमेल जारी कर सभी कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया है. कंपनी की ओर से कर्मचारियों को एक ईमेल आया जिसमें कहा है कि चाहें आपको नौकरी से निकाला गया हो या नहीं,Twitter अपने ऑफिस टेम्परेरी तौर पर बंद कर रही है और लोगों के एक्सेस को रोका जा रहा है.
मस्क ने हफ्ते भर पहले ही कंपनी की कमान अपने हाथों में ली है और एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से जारी ईमेल बताया गया है कर्मचारियों को शुक्रवार सुबह स्टॉफ में कटौती की जानकारी दे दी जाएगी. कंपनी ने सभी कर्मचारियों के कार्ड एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है.
लोगों को अपने घरों को लौटने के लिए कहा गया है और उन्हें जॉब कटौती के बारे में ईमेल से जानकारी दे दी जाएगी. मस्क की एंट्री के बाद से ही Twitter से कई बड़े अधिकारियों को निकाला जा चुका है. एलॉन मस्क ने डील फाइनल होते ही सीईओ पराग अग्रवाल, चीफ फाइनेंस ऑफिसर नेड सेगल और पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को टर्मिनेट कर दिया था.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












