
Twitter में बदल गया बहुत कुछ, PM मोदी से लेकर दूसरे अकाउंट्स तक में बदलाव, जानें सबकुछ
AajTak
Twitter Blue को भी रिलॉन्च कर दिया गया है. इससे ट्विटर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. Twitter अकाउंट्स को अब तीन कलर के टिक मार्क मिल रहे हैं. ये टिक मार्क अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से दिया जा रहा है. ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले को एडिशनल बेनिफिट्स दिए जाते हैं.
Elon Musk ने Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को रिलॉन्च कर दिया है. इससे पहले फेक अकाउंट्स को भी ब्लू टिक मिल जाने के बाद इस सब्सक्रिप्शन सर्विस को बंद कर दिया गया था. इसके अलावा Twitter अकाउंट्स को अलग-अलग कलर के टिक भी दिए जा रहे हैं.
Twitter Blue सब्सक्रिप्शन की कीमत की बात करें तो इसका प्राइस ऑपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है. Twitter को वेब पर एक्सेस करने के लिए यूजर्स को 8 डॉलर (लगभग 650 रुपये) प्रति माह खर्च करने होंगे. जबकि ऐपल डिवाइस पर इसके इस्तेमाल के लिए 11 डॉलर हर महीने खर्च करने होंगे.
अलग-अलग कलर के टिक
इस पर ट्विटर पर अलग-अलग कलर के टिक दिए जा रहे हैं. कंपनी के लिए गोल्ड चेकमार्क दिया जा रहा है. जबकि सरकार के लिए ग्रे चेकमार्क दिया जा रहा है. हालांकि, इंडीविजुअल के लिए अभी भी ब्लू टिक ही दिया जा रहा है.
The Verge की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को कई चेतावनी के बाद भी जारी भी किया गया था. इस वजह से कई फेक अकाउंट्स को भी ब्लू टिक मिल गए और उनके फेक ट्वीट्स की वजह से ओरिजनल कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा.
सरकार से जुड़े अकाउंट्स के नीचे लेबल

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












