
'Twitter में कम से कम एक चीनी एजेंट काम कर रहा', व्हिसलब्लोअर का अमेरिकी संसद में खुलासा
AajTak
व्हिसलब्लोअर जेटको ने आरोप लगाया है कि ट्विटर में कम से कम एक चीनी एजेंट काम कर रहा है. ट्विटर से साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरे हो सकते हैं. चीन से संबंधित ट्विटर कर्मचारी कभी भी यूजर का डेटा एकत्र कर सकता है.
ट्विटर के कई राजफाश करने वाले व्हिसलब्लोअर और कंपनी के पूर्व सुरक्षा प्रमुख पीटर एम जेटको ने मंगलवार को कई और खुलासे किए. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि ट्विटर जनता, सांसदों और नियामकों को गुमराह कर रहा है. यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कमजोर साइबर सुरक्षा, प्राइवेसी के खतरों और लाखों फर्जी खातों को नियंत्रित करने की असमर्थता से जूझ रहा है. दरअसल, जेटको अमेरिकी संसद में सीनेट की न्यायिक समिति के समक्ष आरोपों पर अपनी गवाही देने के लिए पेश हुए थे.
एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार जेटको ने आरोप लगाया है कि कंपनी में कम से कम एक चीनी एजेंट काम कर रहा है. चीनी सरकार ने अपनी खुफिया एजेंसी के कम से कम एक एजेंट को ट्विटर कर्मचारी के रूप में शामिल किया हुआ है. दावा किया गया कि ट्विटर से साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरे हो सकते हैं. चीन से संबंधित ट्विटर कर्मचारी कभी भी यूजर का डेटा एकत्र कर सकता है.
बता दें कि जेटको ने ये गंभीर ऐसे वक्त में किए हैं जब टेस्ला के मालिक एलन मस्क और ट्विटर के बीच 44 अरब डॉलर की डील को लेकर कोर्ट में अगले महीने सुनवाई होनी है. जानकारों का कहना है कि व्हिसलब्लोअर के इन गंभीर दावों से ये सुनवाई प्रभावित भी हो सकती है.
मस्क ने भी व्हिसलब्लोअर को बताया था वजह
गौरतलब है कि हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि ट्विटर को खऱीदने की डील को कैंसल करने के पीछे एलन मस्क ने पीटर जेटको का जिक्र किया था.रिपोर्ट में मस्क के वकीलों के हवाले से कहा गया कि व्हिसलब्लोअर और उनके वकीलों को 7.75 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया था और इस भुगतान के लिए ट्विटर ने मस्क की सहमति नहीं ली थी, जो साफतौर पर मर्जर एग्रीमेंट का उल्लंघन हुआ है. हालांकि, इस मामले पर ट्विटर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








