
Twitter ने आखिरकार नियुक्त किया नोडल और शिकायत अधिकारी, Compliance Officer पर असमंजस बरकरार
AajTak
सूत्रों ने कहा कि ट्विटर द्वारा तीसरी नियुक्ति यानी कि अनुपालन अधिकारी (Compliance Officer) के बारे में सरकार को सूचित करना बाकी है. बताया जा रहा है कि ट्विटर ने जिसे नोडल और शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है वह वकील भारत में एक लॉ फर्म के लिए काम करता है.
केंद्र द्वारा लाए गए नए सोशल मीडिया नियमों (New Social Media Rules) को लेकर ट्विटर (Twitter) और सरकार के बीच विवाद जारी है. सूत्रों के मुताबिक, गूगल, फेसबुक और व्हाट्सएप ने तो नए सोशल मीडिया नियमों को मान लिया है, लेकिन टि्वटर अब भी नए नियमों का अनुपालन नहीं कर रहा. इस बीच खबर है कि ट्विटर ने MEITY को सूचित किया कि उसने एक भारतीय वकील को अपना नोडल संपर्क और शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है. सूत्रों ने कहा कि अभी भी ट्विटर द्वारा तीसरी नियुक्ति यानी कि अनुपालन अधिकारी (Compliance Officer) के बारे में सरकार को सूचित करना बाकी है. बताया जा रहा है कि ट्विटर ने जिस अधिकारी को नियुक्त किया है वह वकील भारत में एक लॉ फर्म के लिए काम करता है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











