
Tusli Vivah 2025: 2 या 3 नवंबर कब है तुलसी विवाह ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और धार्मिक महत्व
AajTak
Tusli Vivah 2025: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं. इसी दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. इस दिन तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप की पूजा की जाती है. इस विवाह का बड़ा धार्मिक महत्व है, जिससे कन्यादान के समान पुण्य फल मिलता है.
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी निवास करती हैं. तुलसी की नियमित पूजा और आराधना करने से धन, धान्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है, जिसका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और माता तुलसी का विधिपूर्वक विवाह कराया जाता है. ऐसा माना जाता है कि तुलसी विवाह करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सुख, स्थिरता और खुशहाली आती है. जानते हैं इस वर्ष तुलसी विवाह कब है, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व के बारे में
तुलसी विवाह 2025 शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत 02 नवंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 03 नवंबर को सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल 02 नवंबर को तुलसी विवाह किया जाएगा.
तुलसी विवाह की पूजन विधि
घर के आंगन, बालकनी या पूजा स्थल पर तुलसी के पौधे को स्थापित करें, रंगोली बनाकर सुंदर मंडप सजाएं. तुलसी माता को चूड़ी, चुनरी, साड़ी और अन्य शृंगार सामग्री अर्पित करें. शालिग्राम को तुलसी के पौधे के दाहिनी ओर स्थापित करें, दोनों को गंगाजल से स्नान कराएं. शालिग्राम को चंदन और तुलसी माता को रोली का तिलक लगाएं. उन्हें फूल, मिठाई, गन्ने, पंचामृत, सिंघाड़े आदि भोग के रूप में अर्पित करें. धूप और दीप जलाएं. शालिग्राम पर चावल नहीं चढ़ाते, इसलिए उनके ऊपर तिल या सफेद चंदन चढ़ाएं. विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी माता और शालिग्राम भगवान के सात फेरे कराए जाते हैं. अंत में विवाह की आरती करें और प्रसाद सभी में बांटें.
धार्मिक महत्व

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











