
Turkey में नहीं थम रही तबाही, 3 हफ्ते बाद फिर भूकंप से कांपी धरती, ढह गईं 29 इमारतें
AajTak
तुर्की में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इनकी तीव्रता 5.6 रिकॉर्ड की गई. नए झटकों के बाद लोगों में दहशत और बढ़ ज्यादा देखने को मिली. लोग तुरंत ही दौड़कर सड़कों पर आ गए. 29 इमारतें ढह गईं. एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं 69 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
तुर्की में 22 दिन पहले यानी 6 फरवरी को आए भूकंप के जख्म अभी भरे भी नहीं हैं कि फिर से भूकंप ने लोगों को दहलाना शुरू कर दिया है. सोमवार को तुर्की के दक्षिण पूर्वी इलाके में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया. जमीन के कांपने पर वहां 29 इमारतें ढह गईं. भूकंप से एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं 69 से ज्यादा लोग घायल हो गए. भूकंप के इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 दर्ज की गई.
भूकंप प्रभावित क्षेत्र में एनिलम वेलफेयर चैरिटी चलाने वाले हयताप ने बताया कि जब भूकंप आया तो मालट्या शहर में एक इमारत गाड़ी के ऊपर ढह गई. हालांकि, बिल्डिंग गिरने से पहले ही गाड़ी में मौजूद लोग वहां से निकल गए थे. 6 फरवरी को तुर्की में आए भूकंप ने वहां जबरदस्त तबाही मचाई है. अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
इससे पहले तुर्की में भूकंप के झटके 6 फरवरी को आए थे. पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था. इससे पहले की लोग इससे संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप के झटकों का यह दौर यहीं नहीं रुका. इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा.
भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी. शाम 4 बजे भूकंप का एक और यानी चौथा झटका आया. इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई. इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद शाम 5.30 बजे भूकंप का 5वां झटका आया था. तुर्की में 6 फरवरी को आए भूकंप से मरने वालों की तादाद 33 हजार से ज्यादा हो चुकी है.
1999 में हुई थी 18 हजार लोगों की मौत
तुर्की की भौगोलिक स्थिति के चलते यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. 1999 में आए भूकंप में 18,000 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं अक्टूबर 2011 में आए भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. बता दें कि सीमावर्ती सीरिया में भी भूकंप ने तबाही मचाई, जिसकी खौफनाक तस्वीरें सामने आईं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








