
Tunisha Sharma Suicide: '...वो रुकते नहीं', 6 घंटे पहले तुनिशा शर्मा ने किया था ये पोस्ट, फिर मेकअप रूम में किया सुसाइड
AajTak
एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के आत्महत्या करने की खबरों ने लोगों को हिला कर रख दिया है. महज 20 साल की उम्र में कई पॉपुलर टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकीं तुनिशा ने ये खबर आने से 6 घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया था. अब उनकी पोस्ट देखकर लोग शॉक हो रहे हैं.
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने अपने शो के सेट पर सुसाइड कर लिया है. तुनिशा 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर रही थीं. कहा जा रहा है कि वो मुंबई में अपने शो के सेट पर थीं और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. 20 साल की तुनिशा ने 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था. वो टीवी शोज 'इंटरनेट वाला लव' 'इश्क सुभानल्लाह' और 'गायब' जैसे शोज में भी काम कर चुकी थीं.
तुनिशा की आत्महत्या की खबर के बीच लोग उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट पर शॉक हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर तुनिशा काफी एक्टिव थीं और इन खबरों के आने से 6 घंटे पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट की थी.
तुनिशा की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट तुनिशा ने शनिवार सुबह ही इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया था. वाइट और बेबी पिंक कलर में एक ड्रेस पहने हुए तुनिशा इस फोटो में अपने फोन में कुछ करती नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जो अपने पैशन में आगे बढ़ रहे होते हैं, वो नहीं रुकते.' तुनिशा की आखिरी पोस्ट पर उनके फैन्स के कमेंट्स बढ़ते जा रहे हैं और वो शॉक्ड हैं.
'कैसी दुनिया में रह रहे हैं हम'
तुनिशा के आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, '6 घंटे पहले तुमने पोस्ट किया था और अब सुसाइड... ये कैसी दुनिया में रह रहे हैं हम?' एक दूसरे फैन ने तुनिशा की इस पोस्ट पर RIP लिखते हुए कहा, 'अलीबाबा में शहजादी मरियम के रोल में आपका पहला अपीयरेंस कभी नहीं भूलूंगा.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कितने दुख की बात है. ये कदम उठाने से पहले वो न जाने कितने कुछ से गुजर रही होगी.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











