
Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह आज, जानिए पूजा मुहूर्त, क्या है विधि और धार्मिक महत्व
AajTak
Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम (भगवान विष्णु का प्रतीक स्वरूप) से कराया जाता है. मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से वही पुण्य प्राप्त होता है जो कन्यादान करने से मिलता है.
आज 2 नवंबर रविवार को माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु से कराया जाएगा.आज से ही हिंदू धर्म के सभी शुभ कार्य शुरू कर दिए जाएंगे. मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से घर में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि आती है. जो लोग विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन की समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें इस दिन तुलसी माता और भगवान विष्णु की विशेष पूजा करनी चाहिए.आज के दिन दान-पुण्य, दीपदान और तुलसी चालीसा के पाठ का विशेष महत्व है. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, और जीवन के हर मोड़ पर कामयाबी मिलती है. जानते हैं आज तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि आज 2 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 33 मिनट से प्रारंभ हो रही है. इस तिथि का समापन 3 नवंबर को सुबह 2 बजकर 7 मिनट पर हो जाएगा.
पूजा का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04: 50 से सुबह 05: 42 तक रहेगा. प्रात :संध्या सुबह 05:16 से सुबह 06 :34 तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त सुबह 11: 42 से दोपहर 12: 26 तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त दोपहर 05 :35 से शाम 06: 01 तक रहेगा.
दो खास योग
आज 2 नवंबर को दोपहर 1 बजे के करीब से रात 10 बजकर 33 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा, इसके बाद रात 10 बज कर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बज कर 34 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाला है. इन दो शुभ योगों में तुलसी विवाह कराना बेहद शुभ होगा.
तुलसी विवाह सामग्री

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












