
Tulsi Vastu Upay: नए साल के पहले दिन करें तुलसी से जुड़ा ये एक उपाय, पूरे वर्ष मिलेगी तरक्की
AajTak
Tulsi Vastu Upay: नए साल 2026 की शुरुआत शुभ बनाने के लिए तुलसी की पूजा और उपाय करें. तुलसी पर पीला-लाल धागा बांधें, दूध और श्रृंगार चढ़ाएं, और घी का चौमुखी दीपक जरूर जलाएं. ये उपाय माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा दिलाते हैं, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाते हैं और पूरे वर्ष घर में सुख-समृद्धि बनाए रखते हैं.
Tulsi Vastu Upay: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है. कहते हैं कि इनकी रोजाना पूजा-उपासना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. माता तुलसी की कृपा भी बनी रहती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर में लगाने से वातावरण शुद्ध और सकारात्मक रहता है.
पंचांग के अनुसार, नए साल की शुरुआत में कुछ ही दिनों का समय रह गया है. ज्योतिषियों के अनुसार, अगर नए साल के पहले दिन तुलसी की पूजा या उससे जुड़े को कोई खास उपाय किए जाएं तो बहुत ही लाभकारी माना जाता है. आइए जानते हैं कि नए साल 2026 के पहले दिन तुलसी से जुड़े कौन से उपाय या तुलसी को क्या अर्पित करना चाहिए.
पीला धागा
नए साल का पहला दिन बहुत ही शुभ होता है. इसलिए इस दिन तुलसी पर पीला धागा बांधना चाहिए. कहते हैं कि पीला धागा बांधने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते है. धागा बांधते समय तुलसी चालीसा का जाप जरूर करना चाहिए. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी और श्रीहरि की कृपा पूरे वर्ष जातक पर बनी रहेगी.
दूध
नए साल के पहले दिन तुलसी को दूध या पंचामृत जरूर अर्पित करें. अर्पित करते समय माता तुलसी के मंत्रों का जाप करें और अपनी अधूरी इच्छाओं के लिए मां लक्ष्मी और श्रीहरि से प्रार्थना जरूर करें.













