
Tulsi Puja Niyam: तुलसी के पौधे पर गलत दिन तो नहीं चढ़ा रहे जल, जान लें वास्तु से जुड़े ये जरूरी नियम
AajTak
Tulsi Puja Niyam: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि इसमें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास माना जाता है. तुलसी की सही विधि से पूजा करने पर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है. ऐसा माना जाता है कि जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है, वहां देवी-देवताओं का वास होता है. उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है. शास्त्रों में तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप कहा गया है, इसलिए तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा और भगवान विष्णु का आशीर्वाद दोनों प्राप्त होते हैं.
पूजा-पाठ में भी तुलसी का महत्व है. तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु, कृष्ण और नारायण की आराधना में विशेष रूप से अर्पित किया जाता है. वहीं तुलसी की पूजा का अपना एक अलग महत्व तो है ही. लेकिन तुलसी की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी पूजा में की गई छोटी-सी गलती भी अशुभ परिणाम दे सकती है.
तुलसी के पौधे से जुड़ा नियम
नियमित रूप से तुलसी के पौधे को जल देने से घर में बरकत आती है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रविवार को ना तो तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए और ना ही पत्तों को छूना चाहिए. इसके अलावा एकादशी, चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण वाले दिन भी तुलसी को ना तो छूना चाहिए और ना ही पत्ते तोड़ने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि मां तुलसी रविवार को विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. ऐसे में अगर तुलसी पर जल चढ़ाया गया तो उनका व्रत टूट जाता है.
तुलसी से जुड़े वास्तु नियम
तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ वास्तु नियमों का पालन करना भी जरूरी है. शास्त्र के हिसाब से तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग नहीं रखना चाहिए.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












