
Tulsi Gowda: 60 साल से पर्यावरण संरक्षण में जुटीं तुलसी गौड़ा कभी नहीं गईं स्कूल, नंगे पांव जाकर लिया पद्मश्री
AajTak
Tulsi Gowda Padma Shri Award: 'इनसाइक्लोपीडिया ऑफ फॉरेस्ट' कही जाने वाली तुलसी गौड़ा को उनकी सादगी के लिए बेहद पसंद किया जा रहा है. पद्म सम्मान लेने के लिए वे अपने पारंपरिक आदिवासी लिबास में नंगे पैर ही राष्ट्रपति भवन पहुंचीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी तस्वीर को शेयर कर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.
Tulsi Gowda Padma Shri Award: राष्ट्रपति भवन में सोमवार (09 नवंबर) को पद्म सम्मान दिए गए. कुल 73 हस्तियों को इस मौके पर सम्मानित किया गया. इसमें एम सी मैरीकॉम, पीवी सिंधू और कंगना रनौत समेत अन्य हस्तियां शामिल हैं. इन्हीं हस्तियों के बीच शामिल रहीं कर्नाटक की पर्यावरण संरक्षक तुलसी गौड़ा. 'इनसाइक्लोपीडिया ऑफ फॉरेस्ट' कही जाने वाली तुलसी को उनकी सादगी के लिए बेहद पसंद किया जा रहा है. पद्म सम्मान लेने के लिए वे अपने पारंपरिक आदिवासी लिबास में नंगे पैर ही राष्ट्रपति भवन पहुंचीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी तस्वीर को शेयर कर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. This pic is worth a million words.#TulsiGowda#PeoplesPadma pic.twitter.com/iCKXWny2bo President Kovind presents Padma Shri to Smt Tulsi Gowda for Social Work. She is an environmentalist from Karnataka who has planted more than 30,000 saplings and has been involved in environmental conservation activities for the past six decades. pic.twitter.com/uWZWPld6MV

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












