
TS Inter Results 2025 Date: तेलंगाना इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल होगा जारी, Aajtak.in पर भी मिलेगा स्कोरकार्ड
AajTak
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ स्टूडेंट्स तेलंगाना इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट आजतक.इन पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इस साल छात्रों के लिए आजतक.इन भी रिजल्ट होस्ट कर रहा है. ऐसे में रिजल्ट पेज पर जाकर बस एक क्लिक में छात्र अपनी मार्कशीट देख सकेंगे.
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 को इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट घोषित करेगा. बोर्ड की ओर से यह परिणाम दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. इस साल टीएस इंटर परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बड़ी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिणाम की घोषणा हैदराबाद स्थित बोर्ड कार्यालय में राज्य के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क द्वारा की जाएगी.
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ स्टूडेंट्स आजतक.इन पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इस साल छात्रों के लिए आजतक.इन भी रिजल्ट होस्ट कर रहा है. ऐसे में रिजल्ट पेज पर जाकर बस एक क्लिक में छात्र अपनी मार्कशीट देख सकेंगे.
ये है रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in या aajtak.in पर जा सकते हैं. वहां वे ‘TS Inter 1st Year Results 2025’ या ‘TS Inter 2nd Year Results 2025’ लिंक पर क्लिक करके अपने हॉल टिकट नंबर की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट देखने से पहले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट और लॉगिन विवरण पहले से तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
रिजल्ट स्क्रीन पर खुलते ही छात्र अपने अंक ध्यान से देखें और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें. बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाई गई यह मार्कशीट प्रोविजनल होती है. बाद में छात्रों को ऑरिजनल मार्कशीट उनके स्कूल से मिलेगी. प्रोविजनल मार्कशीट पर छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति दर्ज होती है.
पिछले साल यानी 2024 में, टीएस इंटर सेकेंड ईयर की परीक्षा में कुल 4,65,478 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 2,95,550 छात्रों ने परीक्षा पास की थी. कुल पास प्रतिशत 63.49% रहा, जो कि 2022 के 67.16% के मुकाबले थोड़ा कम था. 2024 में मुलुगु जिला सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला रहा था. वहीं 2023 में कुल मिलाकर 9.81 लाख छात्र टीएस इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







