
Trump Tariff Plan: इधर ईरान से युद्ध... उधर ट्रंप ने फिर की टैरिफ अटैक की तैयारी, निशाने पर भारत-चीन समेत 16 देश
AajTak
Trump Plan New Tariff Attack: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी कर ली है और ईरान युद्ध के बीच उनके प्रशासन ने India-China समेत 16 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ नई ट्रेड जांच शुरू करने का ऐलान किया है.
एक ओर अमेरिका ईरान के साथ भीषण युद्ध (US-Iran War) लड़ रहा है, तो दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तमाम देशों पर नया टैरिफ बम (Trump Tariff Bomb) फोड़ने की तैयारी भी कर ली है. ट्रंप प्रशासन ने अपने 16 व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ औद्योगिक क्षमता की अधिकता के आरोप में नई व्यापार जांच शुरू कर दी है और ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका का ये कदम अंततः नए आयात शुल्क लग सकते हैं. ट्रंप की लिस्ट में भारत, चीन समेत कई अन्य अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं.
फिर झटका देने की तैयारी में ट्रंप Donald Trump प्रशासन ये ट्रेड जांच 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत शुरू कर रहा है. इस जांच का उद्देश्य व्यापारिक साझेदारों को नया झटका देना बताया जा रहा है. दरअसल, ये एक ऐसा कदम है जिससे सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप की प्रमुख टैरिफ नीति को रद्द किए जाने के बाद अमेरिका नए टैरिफ भी लगा सकता है. बुधवार को अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने इस धारा के तहत दो अलग-अलग जांचों का ऐलान किया है.
दो अलग-अलग जांचों में क्या? रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन द्वारा शुरू की गई दो अलग-अलग जांचों में से एक जांच में भारत, चीन समेत अन्य प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों के बीच अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता की जांच की जाएगी. मतलब ट्रंप को लगता है कि अमेरिका के कई बड़े व्यापारिक साझेदारों ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता जरूरत से ज्यादा बढ़ाया है, जो अमेरिका के लिए ठीक नहीं है. वहीं अमेरिका की दूसरी जांच जबरन लेबर का उपयोग करके कथित रूप से उत्पादित वस्तुओं पर केंद्रित होगी.
SC से टैरिफ रद्द, तो ट्रंप ने बनाया नया प्लान रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा है कि नीति वही रहेगी, हालांकि अदालतों के फैसलों और अन्य चीजों के आधार पर उपायों में बदलाव हो सकता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारा लक्ष्य अमेरिकी नौकरियों की रक्षा करना है. ग्रीर ने कहा कि यह दोहरी जांच उन देशों पर केंद्रित होगी, जहां विनिर्माण उत्पादन वास्तविक मार्केट डिमांड से अलग नजर आता है.
ट्रंप के निशान पर कौन-कौन से देश? Trump ने सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ पर मिली हार के बाद भी कई ग्लोबल टैरिफ लगाने समेत कई कदम उठाए थे और अब अपने टैरिफ प्लान के तहत ये ऐलान किया है. अमेरिका की इस जांच से निशाने पर प्रमुख तौर पर भारत और चीन के अलावा, यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, ताइवान, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे हैं.
ग्रीर बोले- हमारे पास सबूत... अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान पत्रकारों से कहा, ये जांच उन अर्थव्यवस्थाओं पर केंद्रित होंगी, जिनके बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं कि वे विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता प्रदर्शित करती हैं. जैसे कि बड़े निरंतर व्यापार अधिशेष या कम उपयोग की गई या अप्रयुक्त क्षमता के जरिए.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






